सरधना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का शुक्रवार को रिजल्ट घोषित किया गया। परीक्षाफल देख छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
संत जोसेफ गर्ल्स इंटर काॅॅलेज की प्रधानाचार्य डाॅ. सिस्टर मीना नायडू ने बताया कि हाईस्कूल में गीत वर्मा ने 93.1 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में आठवां स्थान पाया। छात्रा खुशी द्वितीय 87 प्रतिशत, आयशा तृतीय 86.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। इंटरमीडिएट में अंशिका ने विज्ञान वर्ग में 81.6, वाणिज्य वर्ग में निदा ने 79.6 प्रतिशत, कला वर्ग में इकरा ने 80.8 प्रतिशत, व्यवसायिक वर्ग में सना ने 84.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया। आचार्य नमि सागर जैन इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर ने छात्रों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। हाईस्कूल में रिहान 88.5 अंकों के साथ प्रथम, प्रियांशु 85.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय रहा। इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग में हर्ष गिरी ने 96.2 प्रतिशत अंक, हिमांशु सोम ने 70.8 प्रतिशत, काॅमर्स जनरल व नितिन ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। काॅलेज प्रबंधन धनपाल जैनी, प्रधानाचार्य विजय बहादुर, रेणु जैन, मानिकचंद जैन, यशवीर सिंह, अतुल गोयल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सनातन धर्म गर्ल्स इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य वंदना मित्थल ने बताया कि हाईस्कूल में अनवी ने 92 प्रतिशत प्रथम, जुबेरिया 89.5 प्रतिशत द्वितीय व अर्शी ने 77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया। इंटरमीडिएट में आर्ट वर्ग में सिमरन 78.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम पर रहीं। विद्यालय प्रबंध समिति प्रबंधक नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष मदनलाल बंसल ने मेधावी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जनता जागृति इंटर काॅलेज ईकड़ी के प्रबंधक सतेंद्र त्यागी, प्रधानाचार्य पवन कुमार ने बताया कि कक्षा दसवीं में वंदना सिरोही प्रथम, शगुन द्वितीय व अंजलि तृतीय स्थान पर रही। इंटर में अंश भारद्वाज प्रथम, अंतिम सिरोही द्वितीय व आंचल तृतीय रही।