फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डेयरी संचालक पर हमले से पावली में तनाव बना, पूर्व प्रधान समेत 15 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- हमले में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ डेयरी संचालक
विज्ञापन

- परिजनों की तहरीर पर पूर्व प्रधान उसके दो बेटे समेत 15 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। पावली खास गांव में शुक्रवार देर रात पशु चोर का शोर मचाकर डेरी संचालक नासिर पर पूर्व प्रधान रतन सिंह व उसके दो बेटे समेत 15 अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में डेरी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कई दांत टूट गए और सिर, चेहरे व हाथ-पैर पर गंभीर चोट आई। मामला दो संप्रदायों से जुदा होने की सूचना पर लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझाकर स्थिति संभाली और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया।

पावली खास निवासी नासिर गांव में ही पशुओं की डेयरी चलाता है। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे संचालक डेयरी बंद कर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह पूर्व प्रधान रतन सिंह के घर के पास पहुंचा, तभी 15 लोगों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने पशु चोर का शोर मचाते हुए डेयरी संचालक पर डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पिटाई में डेयरी संचालक लहूलुहान होकर जमीन गिर पड़ा।
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीण और गांव प्रधान असलम मौके पर पहुंचे। डेयरी संचालक बेसुध पड़ा था। परिजन घायल अवस्था में उसे मोदीपुरम के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-घटना के बाद आमने-सामने आए दोनों पक्ष
हमले की सूचना फैलते ही गांव में दोनों संप्रदायों के लोग आमने-सामने आ गए। तनाव की सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान और दो बेटों समेत 15 पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें