माहौल खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई
इंटेलीजेंस की टीम को भी सक्रिय किया गया है। शुक्रवार यानी आज होने वाली जुमे की नमाज के लिए भी पुलिस फोर्स सतर्क है। एसएसपी ने बताया कि जो भी माहौल खराब करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हर हालात से निपटने की तैयारी
पुलिस फोर्स, डॉक्टर, नगर निगम सहित सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं। सरकारी और निजी अस्पतालों में एंबुलेंस से लेकर उपचार कराने के तमाम इंतजाम किए गए हैं।
नौचंदी मेला भी किया स्थगित अगली तिथि निर्धारित होगी
झूले, सर्कस व लाइट लगने के साथ-साथ निर्माण कार्य जारी के बाद भी नौचंदी मेला भी स्थगित हो गया है। देश की सीमा पर तनाव के हालत को देखते हुए नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने निगम अधिकारी और कर्मचारियों के छुट्टी रद्द कर दी। 15 मई की बजाय 20 मई 2025 के बाद ही नौचंदी मेले की तारीख तय होने की जानकारी दी गई है।
नौचंदी मेला 15 मई से लगाने की तैयारी में नगर निगम लगा हुआ था। झूले, सर्कस, तहबाजारी, लाइट सहित अन्य संसाधनों में टेंडर की प्रक्रिया चल रही हैं। तहबाजारी और लाइट के टेंडर में अनियमितता का आरोप ठेकेदार लगा रहे हैं। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के लिए छुट्टी निरस्त की हैं। मुख्य कारण बताने के बाद अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। नौचंदी मेला लगाने की अगली तारीख जल्द निर्धारित की जाएगी।
टेंडर पर शर्त बदलने का आरोप
नौचंदी मेले में तहबाजारी, लाइट सहित अन्य काम के टेंडर की शर्त बदलने का आरोप लगाकर ठेकेदारों ने निगम अधिकारियों पर लगाया है। कहां कि निगम अधिकारियों ने कुछ ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर की शर्त जानबूझकर बदली है। दिल्ली वाले सर्टिफिकेट को उत्तर प्रदेश में मानने से इनकार कर दिया गया। जिसको लेकर अलग-अलग चर्चा है। दिल्ली की एक कंपनी के टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाकर कोर्ट चली जाने की बात सामने आ रही है।