मस्जिद के लाउडस्पीकर लगाने से तनाव
मेरठ जिले के कौल गांव में मस्जिद निर्माण के दौरान बराबर के मकान पर लाउडस्पीकर लगा दिए गए। सामने मंदिर होने और आरती में व्यवधान पड़ने पर इसका दूसरा पक्ष ने विरोध कर स्पीकर उतारने के कहा। आरोप है कि इसके बाद भी एक समुदाय के लोगों ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाउडस्पीकर उतरवाए।
पढ़ें : खून से लथपथ चेहरे देख उड़े लोगों के होश, सेल्फी बनी मौत की वजह
ग्रामीणों के अनुसार कौल में पहले मस्जिद बनी हुई थी। मस्जिद के सामने मंदिर भी है। एक सप्ताह से मस्जिद का दोबारा से निर्माण कराया जा रहा है। मस्जिद पर पहले से ही लाउडस्पीकर लगे हुए हैं। एक समुदाय के लोगों ने बराबर के मकान पर भी चार लाउडस्पीकर लगा दिए। इससे मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान परेशानी होने लगी तो दूसरे पक्ष ने लाउडस्पीकर उतारने के लिए कहा। इस पर एक समुदाय के लोगों ने ऐसा करने से मना कर दिया। नोकझोंक के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान पर लगे लाउड स्पीकरों को उतरवा दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर लाउड स्पीकरों को उतार दिया गया है। वहीं गांव में एक सप्ताह पहले भी बारात में डांस करने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है। इसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। बाद में राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद समझौता हो गया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/