मेरठ में उलझन गांव के जंगल में रंगरेलिया मनाते दो युवक और एक युवती को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बार मौके पर पहुंची पुलिस को उन्हें सौंप दिया। पूछताछ के दौरान युवकों ने पहले तो बदलकर अपने नाम बताए। बाद में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो एक युवक सेतकुआं और दूसरा किठौर थाना क्षेत्र के महलवाला निवासी बताया।
पढ़ें : कोठे से मुक्त सबीना ने सुनाई दर्दभरी दास्तां, सुनकर अफसर हैरान
वहीं युवती हापुड़ क्षेत्र के एक गांव की है। महलवाला निवासी एक समुदाय के युवक ने बताया कि वह इस समय खरखौदा में एक व्यक्ति के यहां काम करता है। उसने एक वर्ष पहले क्षेत्र के जंगल में बाग लिया था। उसी समय युवती से उसकी मुलाकात हुई थी। रविवार को वह सेतकुआं निवासी अपने दोस्त के साथ बाइक से पहले युवती को लेकर आया था। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम ने बताया कि युवती के परिजन उसे अपने साथ ले गए हैं। आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/