फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसौली में धार्मिक स्थल के पास पशुओं के अवशेष मिलने पर तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव सिसौली में पशुओं के अवशेष धार्मिक स्थल के पास मिलने से साम्प्रदायिक तनाव बन गया। दोनों वर्ग के लोग आमने सामने आ गए। आक्रोशित हिंदू संगठनों ने हंगामा करते हुए मेरठ-गढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। डेढ़ घंटे बाद सीओ के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

सिसौली गांव में कुछ लोगों ने ईद पर कुर्बानी के बाद पशुओं अवशेष एक बोरी में भरकर बढ़ला-सिसौली मार्ग पर तालाब के पास फेंक दिए। तालाब के पास ही धार्मिक स्थल है। कुत्ते अवशेष खींचकर धार्मिक स्थल तक ले आए। सोमवार को लोगों ने जब अवशेष धार्मिक स्थल के पास देखे तो आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठनों ने मऊखास पुलिस चौकी पर सूचना दी। पुलिस गांव में पहुंची तो लोग भी एकत्र हो गए। लोगो ने पुलिस से कहा कि जिस समाज के लोगो ने यह अवशेष फेंके हैं, वो ही यहां से उठाएगा। लोग दूसरे वर्ग के लोगों के पास पहुंचे और अवशेष उठाने को कहा। इसको लेकर दोनों ओर के लोगों में कहासुनी के बाद तीखी नोकझोंक हो गई।
दोनों पक्षों के लाेगों के आमने-सामने आने से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। आक्रोशित लोगों ने सोमवार रात्रि करीब 8:30 बजे सिसौली चौराहे पर पहुंचकर मेरठ-गढ़ मार्ग पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। बसों में वाहनों ने बैठे यात्री गर्मी में परेशान हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ किठौर प्रमोद सिंह एवं मुंडाली थाना प्रभारी दिव्य प्रताप सिंह ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। तब जाकर रात्रि करीब 10 बजे जाम खोला गया, तब वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका। सीओ ने बताया कि इस संबंध में मुंडाली पुलिस कार्रवाई कर रही है। धार्मिक स्थल पर पास मिले अवशेष हटवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें