फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के लिए टेंशन बना सहारनपुर दंगा, अब क्या होगा ?

Wed, 24 May 2017 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सीएम योगी के लिए टेंशन बना सहारनपुर दंगा
विज्ञापन
सहारनपुर में जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है और लगातार दंगे पर दंगे हो रहे हैं। आज फिर से सहारनपुर सुलग उठा है और शहर में एक राजपूत को गोली मार दी गई। जबकि मोरा गांव के दो लोगों को धारदार हथियार से काट दिया गया। अब सहारनपुर दंगा सीएम योगी के लिए टेंशन बन गया है। इस मामले में आगे क्या होगा यह तो किसी को नहीं पता है, लेकिन सीएम योगी ने आज डीजीपी को फटकार लगाते हुए प्रशासन विभाग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर के डीएम व एसएसपी को हटा दिया। सवाल है कि सहारनपुर दंगा बंद कैसे होगा, कैसे लोगों के बीच फैली जातीय हिंसा खत्म होगी। इसे जल्द से जल्द खत्म करना सीएम योगी के लिए चुनौती बना गया है। सहारनपुर बवाल कैसे थमेगा अब ये सीएम योगी के लिए भी टेंशन बन गया है।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को सहारनपुर में बसपा सुप्रीमो के निकलते ही फिर से बवाल हो गया। सूचना मिल रही है कि मायावती के कार्यक्रम से लौट रहे लोगों पर चांदपुर में हमला हो गया। एक व्यक्ति को गोली मार दी गई जबकि दो को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद डीएम व एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले को शांत कराने में लगी हुई है।
विज्ञापन

एक बार फिर सुलग उठा सहारनपुर

सहारनपुर में फिर बवाल
सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि एक बार फिर सुलग उठा। मंगलवार को सहारनपुर पहुंची बीएसपी सुप्रीमो मायावती के निकलते ही बवाल हो गया। बताया गया कि मायावती के कार्यक्रम से लौटते वक्त राजपूतों ने दलितों पर हमला बोल दिया। लोगों में इतना गुस्सा भरा था कि जो सामने आया उसी पर हमला बोल दिया। इस दौरान दो को गोली मारी गई जबकि करीब आधा दर्जन लोगों को धारदार हथियार से घायल कर दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस पहुंची और 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मंगलवार को यह मुद्दा इतना बढ़ गया कि तुरंत लखनऊ खबर पहुंच गई। इस पर सीएम योगी ने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के आदेश देते हुए डीआईजी को मौके पर तैनात किया। इसके अलावा पांच जिलों की पीएसी मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और गाजियाबाद समेत पीएसी कंपनी तैनात है।

आपको बता दें कि सहारनपुर में सबसे पहला दंगा 5 मई को शब्बीरपुर में हुआ था जब अंबेडकर शोभा यात्रा पर पथराव कर दिया था। इसके बाद दलितों ने 9 मई को सहारनपुर के करीब नौ जगहों पर तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी थी। यहां तक कि पुलिस पर भी हमला बोल दिया था। इसके बाद फिर लगातार छोटी-छोटी घटनाएं होती रही। वहीं 23 मई मंगलवार को सहारनपुर फिर सुलग गया और दो लोगों को गोली मार दी गई जबकि कई लोगों को धारदार हथियार से काट दिया गया था। आज फिर सहारनपुर में बवाल हो गया और एक राजपूत युवक को गोली मार दी गई जबकि दो लोगों को धारदार हथियार से काट दिया गया। अभी सहारनपुर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें