फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में फिर तनाव, रास्ते को लेकर भिड़े दो पक्ष, फोर्स तैनात

Tue, 08 Aug 2017 03:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में फिर तनाव
विज्ञापन
सहारनपुर। बड़गांव के दल्हेड़ी गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच पथराव हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी दोनों पक्षों के बीच हो रहे पथराव के सामने पीछे हटना पड़ा। बाद में सीओ देवबंद सिद्धार्थ भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और एक युवक को हिरासत में लिया। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों को थाने पर बैठा कर पुलिस समझौता कराने में लगी थी। 
विज्ञापन


बड़गांव थाना क्षेत्र के दल्हेड़ी गांव में रविदास मंदिर के पास पंडित अमन पुत्र दीपचंद का एक पुराना मकान है। इसका एक दरवाजा मंदिर की ओर खुला हुआ है। आरोप है कि सोमवार सुबह कुछ दलित युवक इस दरवाजे को बंद करते हुए दीवार बनाने लगे। अमन व उसकी पत्नी जब उन्हें रोकने लगे तो इसे लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दलितों ने मारपीट कर दी। इस बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया। सूचना पर थाना पुलिस गांव में पहुंची तो पथराव में उन्हें  पीछे हटना पड़ा। इसके बाद  सीओ देवबंद सिद्धार्थ व थानाध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। 

सीओ ने दबाव बनाते हुए पत्थर बाजी कर रहे एक दलित युवक को हिरासत में ले लिया। उसके बाद हिरासत में लिए युवक को छुड़ाने को लेकर दल्हेड़ी गांव से सैकड़ों दलित युवक व महिलाएं थाना पर आ डटे। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दो लोगों को थाने बैठा कर समझौते का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। समाचार लिखे जाने तक दलित पक्ष के लोग थाना पर ही डटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट व पथराव का आरोप लगाया

विवाद के बाद मौके पर जमा भीड़
अमन शर्मा ने मारपीट व पथराव का आरोप लगाते हुए अपनी पत्नी को घायल कर दरवाजा बंद करने की तहरीर थाना पर दी है। थानाध्यक्ष मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट एसडीएम रामपुर को भेज दी जायेगी। आगे की कार्यवाही उनके आदेश के बाद ही होगी।  उधर, गांव में शांति बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

दो पक्षों में संघर्ष, दो महिलाओं सहित सात घायल
नागल। रविवार की रात गांव बढेड़ी कोली में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों ओर से दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार रफल पुत्र छंगा डिगौली रोड पर मोहर सिंह के घर के सामने चाऊमीन की रेहड़ी लगाता है। रात करीब साढे़ दस बजे मोहर सिंह ने उसे रेहड़ी हटाने को कहा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शोर की आवाज सुनकर राधेश्याम और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करा दिया। कुछ देर बाद ही दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गयी। इसमें एक ओर से राधेश्याम, जयपाल, सोनिया, सुनीता व बसंत तथा दूसरी ओर से पप्पन तथा रविंद्र घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भरती कराया गया है। उधर, एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें