फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुल्हैड़ा में भूमि पर कब्जे को लेकर तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जुल्हैड़ा में भूमि पर कब्जे को लेकर तनाव
विज्ञापन

सरधना। जुल्हैडा रोड पीरवाली बस्ती में विवादित भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। शनिवार देररात आरोपियों ने सामान फिर से विवादित भूमि में रख लिया। ग्रामीण फिर से मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया।
जुल्हैड़ा रोड पीरवाली बस्ती में कुछ भूमि खाली पड़ी है। जिसे ग्राम प्रधान विनोद ग्राम पंचायत की भूमि बताते हैं। वहीं अधिकारियों के अनुसार यह ग्राम पंचायत की भूमि नहीं है और जो कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका भी भूमि पर हक नहीं है। सन 1973 में यह पट्टा किसी के नाम आवंटित किया गया था। ग्राम प्रधान विनोद भूमि को ग्राम पंचायत की बताते हुए कई बार अधिकारियों से अवैध कब्जा करने के प्रयास की शिकायत कर चुके हैं। गांव निवासी फिरोज ने तीन दिन पूर्व टीन शेड डालकर वेल्डिंग कुछ सामान रख लिया था। जिसमें शनिवार को हंगामे के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता व कब्जाधारक को हिरासत में लिया और शाम को छोड़ दिया। आरोप है कि रात में आरोपी न उक्त भूमि पर फिर से अलमारी वेल्ड का काम शुरू कर दिया। ग्रामीण आए तो वह फरार हो गया। रविवार सुबह ग्र्रामीण इकट्ठा हो गए। फिलहाल दोनो पक्षों में तनाव है। पुलिस ने आरोपी फिरोज पुत्र शब्बीर पक्ष से चार व ग्राम प्रधान विनोद पक्ष से छह लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। ग्राम प्रधान विनोद कुमार के मुताबिक कब्जा धारक के हौसले बुलंद है। पुलिस शिकायकर्ताओं पर ही कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक से की शिकायत
वहीं, ग्राम प्रधान विनोद कुमार के नेतृत्व में राजबीर, सतेंद्र, अमित, चंदकिरण आदि ग्रामीणों ने कार्यालय पर विधायक संगीत सोम सोम से अवैध कब्जे की शिकायत की। पुलिस-प्रशासन द्वारा शिकायतकर्ताओं पर ही निरोधात्मक कार्यवाई का आरोप लगाया। विधायक को थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने सोमवार को अवैध कब्जा हटवाने की बात कही।
- मैं अवकाश पर हूं। जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। मामले की पूछताछ की जाएगी। - अमित कुमार भारतीय, एसडीएम सरधना
- दोनों पक्षों के दस लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई हैं। एसडीएम या तहसीलदार के आदेश पर सामान हटवाया जाएगा। - उपेंद्र मलिक थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें