गांव पसवाडा निवासी विवेक कौशिक का फाइल फोटो।
- फोटो : PARIKESHGARH
भैंसा-बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार की मौत
परीक्षितगढ़। गांव पसवाड़ा मार्ग पर बाइक व भैंसा बुग्गी की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पसवाड़ा निवासी 25 वर्षीय विवेक कौशिक पुत्र सुनील शर्मा व साजिद परिवहन विभाग सोहराब गेट मेरठ डिपो में संविदाकर्मी थे। शनिवार रात बाइक से दोनों गांव जा रहे रहे थे। पसवाड़ा गांव के पास ही सामने से आ रही भैंसा बुग्गी से बाइक टकरा गई। बुग्गी चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंच परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान विवेक की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मां गीता के अनुसार विवेक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वहीं, घायल साजिद की हालत गंभीर बनी है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गांव के रास्ते पर भैंसा-बुग्गियों को कुछ लोग दौड़ाकर ले जाते हैं। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने ऐसे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।