तीन नालों के टेंडर खुले, तीन करोड़ आएगी लागत
मेरठ। शहर में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे तीन नालों की तकनीकी बिड सोमवार को खोल दी गई। मंगलवार को टेंडरों का परीक्षण कर ठेका एजेंसी तय कर दी जाएगी। अभी कंट्रोल रूम स्थलों का निरीक्षण नहीं हो सका। कंसलटेंट एजेंसी के लोग पूरे दिन तकनीकी बिड के कागजों को परीक्षण करते रहे। मंगलवार को टीम के स्थलों का निरीक्षण करने की बात कही गई है।
रोहटा रोड के दोनों और के नालों के अलावा रंगोली मंडल से लेकर गढ़ रोड तक नाले का निर्माण किया जाना है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत वाले इन नालों का सोमवार को टेंडर खोला गया। मुख्य अभियंता निर्माण यशवंत कुमार ने बताया कि नालों के टेंडर खोल दिए हैं। मंगलवार को टेंडरों का परीक्षण करके फर्म तय कर दी जाएगी।
इसके अलावा सोमवार को आईटीएमएस कंसलटेंट एजेंसी के लोग आइटीएमएस की तकनीकी बिड का परीक्षण करने में व्यस्त रहे। इसके चलते आइटीएमएस कंट्रोल रूम के लिए चिह्नित की गई तीनों साइटों का निरीक्षण नहीं कर सके। मंगलवार को टीम को समय मिलेगा तो निरीक्षण किया जाएगा।