फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक अस्पताल में दस प्रतिशत बेड रहेंगे रिजर्व और लापरवाही नहीं करेंगे बर्दाश्त : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विकास भवन सभागार में सोमवार को डीएम वीके सिंह की अध्यक्षता में कांवड़ मेला और शिवरात्रि पर्व की तैयारियों को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई है। जिसमें कांवड़ मार्ग, मंदिरों के आसपास विद्युत व्यवस्था, पथ प्रकाश, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे, साईनेज आदि व्यवस्था को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। निगम ससमय से पहले साफ-सफाई, शौचालय, डिवाइडर आदि की व्यवस्था समय से बना लें। एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को कांवड़ मार्ग की सड़कों का निरीक्षण करते हुए दुरूस्त करने की बात कही।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कांवड़ शिविर सड़क से अंदर की तरफ लगाए जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस प्वाइंट पर स्वास्थ्य उपकरण, दवाई, कर्मचारी की ड्यूटी आदि की कार्य योजना तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत प्रत्येक अस्पताल में दस प्रतिशत बेड रिजर्व रहेंगे। विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर, तार, खंभों को पाॅलिथीन से कवर कर लें। यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, प्रमुख स्थानों पर साईनेज, बैरिकेडिंग का प्लान बनाए। डीजे कांवड़ की ऊंचाई, ध्वनि मानक अनुरूप रहे। जिसको लेकर पहले ही सुनिश्चित किया जाए।
खाद्य विभाग को शिविरों में खाद्यान्न की गुणवत्ता, दुकानदारों को रेट लिस्ट मनमाने ढंग से न लगाने दी जाए। बाजार मूल्य पर ही वस्तु को विक्रय होगा। एसएसपी विपिन ताडा ने कहा है कि आयोजन को सकुशल संपन्न कराने में विभागीय अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय बहुत ज्यादा कारगर होता है। इस अवसर पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, सीडीओ नुपूर गोयल, डीएफओ राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एडीएम वित्त सूर्यकान्त त्रिपाठी, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा, एसडीएम संबंधित कई विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें