6 माह के बच्चे से लेकर 67 साल के वृद्ध कोरोना संक्रमित
गुरुवार को आई रिपोर्ट में अन्य परिवार के चार चार लोग भी भी संक्रमित मिले हैं। जिनमें छात्र, बच्चे, महिलाएं और वृद्ध भी शामिल है। इंदिरानगर निवासी 58 वर्षीय अकाउंटेंट और इनके परिवार की 50 वर्षीय महिला व 30 वर्ष की अन्य महिला और एक ढाई साल का बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। शारदा रोड निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति व ब्रह्मपुरी निवासी 10 साल का बच्चा संक्रमित मिला है। इंदिरापुरम से 44 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक इसी परिवार का 20 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है।
लिसाड़ी गांव का 24 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। सिवाया गांव से एक ही परिवार की 50 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 6 माह का बच्चा, 26 वर्षीय महिला, 6 साल का बच्चा, 26 वर्षीय फोटोग्राफर, 30 वर्षीय कारपेंटर और दो अन्य युवती कोरोना संक्रमित मिली हैं। जागृति विहार से 14 वर्षीय किशोर व 40 वर्षीय महिला,65 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। शील कुंज कॉलोनी से 20 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।
आरजी कॉलेज की 40 वर्षीय महिला प्रोफेसर और इन्हीं के परिवार से 20 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है। किठौर के शाहजहांपुर से 9 साल का बच्चा संक्रमित मिला है। ढोलकी मोहल्ले से 67 वर्षीय व्यक्ति, 4 वर्ष की बच्ची और 28 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है। प्रभात नगर से 38 वर्षीय महिला और कलंजरी गांव निवासी 25 वर्षीय होमगार्ड जो जानी थाने की सुभारती पुलिस चौकी पर तैनात था संक्रमित मिला है।
रजबन निवासी 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। जिला अस्पताल परिसर में रहने वाली 65 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। सरधना के खेड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय युवक जो एक मोबाइल कंपनी में कार्यरत है संक्रमित मिला है। मंगल पांडे नगर से 13 वर्षीय किशोरी और रोडवेज बस अड्डे के पास रहने वाले 53 वर्षीय बिजनेसमैन संक्रमित मिले हैं।