सरकारी दफ्तरों में भी कोरोना का कहर
सरकारी दफ्तरों में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। एक कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर जहां नगर निगम दफ्तर 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है, वहीं जानी थाने से लेकर एसएसपी ऑफिस तक खलबली मची रही। आठ दिन में दूसरी बार एसएसपी ऑफिस कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया।
संक्रमण से जूझती फोर्स
अब तक जिले में 58 पुलिसकर्मी और इन पुलिसकर्मियों के परिवार के 10 सदस्य कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, टीपी नगर, नौचंदी, सरधना, जानी, कंकरखेड़ा, मुंडाली, भावनपुर थाना कोरोना की चपेट में आ चुका है।
इसके अलावा छठी वाहिनी पीएसी, पुलिस लाइन, ट्रैफिक कार्यालय की सभी पांचों शाखाएं और एसएसपी ऑफिस तक संक्रमण पहुंच चुका है। 180 पुलिसकर्मी और पीएसी की एक कंपनी तक को क्वारंटीन हो पड़ा। लिसाड़ी गेट थाने के एक दरोगा की मौत हो चुकी है।