फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए 10 मजदूर, अस्पताल में कराया भर्ती, मस्जिद में कर रहे थे काम

Thu, 10 Oct 2019 08:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में एक धार्मिक स्थल में पत्थर लगाने का कार्य करने वाले राजस्थान के करीब 10 मजदूर फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन


धौलपुर (राजस्थान) के करीब 35-40 मजदूर देवबंद में अलग-अलग स्थानों पर पत्थर लगाने का कार्य कर रहे हैं। इन्हीं में से करीब 10 मजदूर कंवर सेन (32), श्रीचंद (35), दिनेश (32), भूरा (28), बीरी (22), विनोद (35), नरेश (25), जोगी (22), विजय (38) और सियाराम (45) दारुल उलूम क्षेत्र स्थित एक मस्जिद में पिछले कुछ दिन से पत्थर लगाने का कार्य रहे हैं। गुरुवार की सुबह इन सभी को हालत बिगड़ने पर सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती मजदूरों ने बताया कि उन्होंने बुधवार की रात्रि में चिकन आदि खाना खाया था, लेकिन रात्रि में अचानक पेट में गड़बड़ होने पर तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जिस पर उनके साथियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हुए 100 अधिक लोग, मचा हड़कंप, अस्पताल में 45 भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी के चिकित्सक डॉ. इंद्राज सिंह ने बताया कि राजस्थान के करीब 10 मजदूर फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है, लेकिन उनकी हालत अब स्थिर है। खतरे वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में खुली अथवा बासी चीजें खाने से इस तरह की समस्या पैदा हो जाती है। इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें