फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसआईएआर कार्य से गैर हाजिर बीएलओ पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 17 Nov 2025 07:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरवाइजर ने कराया मुकदमा दर्ज, कहा बीएलओ के काम न करने से कार्य प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। एसआईआर में लापरवाही करने वालों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। मछरी गांव के भाग संख्या 160 के सुपरवाइजर गौरव राणा ने बीएलओ कविता चौधरी के खिलाफ एसआईआर कार्य से नदारद रहने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि बीएलओ के गैर हाजिर रहने के कारण पुनरीक्षण कार्य शून्य पड़ा है।
विज्ञापन

गौरव राणा ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह भाग संख्या 160 पर सुपरवाइजर और सहायक अध्यापिका कविता चौधरी बीएलओ हैं। आरोप लगाया कि कविता चौधरी निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य को नहीं कर रहीं हैं, जिस कारण मछरी गांव के भाग संख्या 160 का कार्य शून्य है। शुरुआत से ही वह अनुपस्थित चली आ रहीं हैं। उन्होंने एसडीएम सरधना, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें