फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टीपी नगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग में दस आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टीपी नगर पुलिस ने मारपीट और फायरिंग के मामले में दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल और दो स्कार्पियों बरामद की गई है।
विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि 12 अप्रैल विकास निवासी जेडपी विजय चौक, टीपी नगर ने थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी मोनू, अनुज फौजी, अखिल, कपिल बीस साथियों के साथ अपनी काली स्कार्पियो से आए और उनके आफिस पर आकर रुपयों के लेन-देन को लेकर लाठी डंडों से मारपीट की। पिस्टल से फायरिंग भी कर दी। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद मोनू उर्फ निवासी किठौली जानी, कपिल निवासी लालकुंआ पंचशील कालोनी बिसरख गौतमबुद्धनगर, अखिल निवासी गगन विहार गली नंबर पांंच शामली, शेखर निवासी घाट पांचली परतापुर, दीपक निवासी घाट पांचली परतापुर, नवनीत निवासी मौहल्ला आजाद नगर हिसार हरियाणा, अनुज उर्फ फौजी निवासी ग्राम किठौली जानी, अनुज निवासी ड्रीम सिटी कंकरखेड़ा, सन्नी निवासी नंगला मवाना रोड, प्रवीण उर्फ परविन्द्र निवासी गांधी नगर,भोपा रोड, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। अनुज उर्फ फौजी की लाइसेंसी पिस्टल और दो स्कार्पियों कार भी बरामद की गई है। पुलिस ने 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें