गरमी
- फोटो : अमर उजाला
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही का कहना है कि गर्म हवा और तेज धूप की वजह से पेट में मरोड़, ऐंठन, शरीर में कमजोरी, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द, उबकाई आना, ज्यादा पसीना आना और कभी-कभी बेहोशी आना प्रमुख हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
फिजिशियन डॉ. विश्वजीत बैंबी ने बताया कि इस मौसम में पसीना सोखने वाले पतले और हल्के रंग के कपड़े ही पहनें। घर में बने हुए पेय पदार्थ लस्सी, नीबू-पानी का उपयोग करें। सुबह-शाम घर केदरवाजे-खिड़कियां खोलकर रखें, ताकि कमरें ठंडे रहें। गर्भस्थ महिलाओं, शिशुओं और बुजुर्गों की विशेष देखभाल करें।