फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा चली तो गिरा पारा, 30 से नीचे पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द हवाओं से गिरा दिन-रात का तापमान
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने मार्च माह की शुरुआत में मौसम बदल दिया। 12-14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाओं से दिन और रात का तापमान चार-चार डिग्री सेल्सियस गिर गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुुभाष का कहना है कि अभी एक-दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन

फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में तापमान में लगातार उछाल दर्ज होने से गर्मी का एहसास होने लगा था। दिन का तापमान 31 डिग्री तो रात का तापमान 17 डिग्री के पार हो गया था। लगातार बढ़ते तापमान ने रविवार को 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। लेकिन सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलीं। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 73 व न्यूनतम 28 प्रतिशत रही। वहीं, हवा की गति तेज होने से एक्यूआई रविवार के 195 के मुकाबले सोमवार को 190 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें