फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेट्रोल पंप संचालित करने के लिए अस्थायी प्रवेश की अनुमति मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मेरठ–करनाल हाईवे पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅरपोरेशन लिमिटेड का पेट्रोल पंप संचालित करने के लिए एनएचएआई की ओर से अस्थायी प्रवेश की अनुमति मिल गई है। एनएचएआई ने शर्त के साथ पंप का संचालन करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन

7 अक्तूबर को थाना सरूरपुर द्वारा पेट्रोल पंप को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में कहा था कि एनएचएआई द्वारा पहले भी पेट्रोल पंप के संचालन को लेकर कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। एनएचएआई की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया था कि यह पेट्रोल पंप एनएच–709ए पर बिना वैध एनओसी और सड़क सुरक्षा मानकों का अनुपालन किए संचालित हो रहा है। इसके बाद संबंधित विभाग ने पेट्रोल पंप संचालन के लिए निर्धारित अवधि में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे। पेट्रोल पंप मैनेजर अमित शर्मा ने बताया कि एचपीसीएल द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर संबंधित विभाग ने संचालन के लिए अस्थायी प्रवेश अनुमति प्रदान करने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें