फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रुड़की रोड पर पलटा टेंपो, युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार देखने के दौरान चालक ने नियंत्रण खोया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीपुरम। सदर थाना क्षेत्र में रुड़की रोड पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार को देखने के दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो के नीचे दबने से उसमें सवार पल्लवपुरम की डबल स्टोरी निवासी मोनू उर्फ गंगा (35) की मौत हो गई। टेंपो में सवार चार अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के डबल स्टोरी निवासी मोनू टेंपो मिस्त्री था। मोनू रात करीब 10:15 बजे अन्य सवारियों के साथ टेंपो में सवार होकर बेगमपुल से मोदीपुरम आ रहा था। सोफीपुर से लेखानगर के बीच सैन्य क्षेत्र में सड़क किनारे एक कार अनियंत्रित होकर टकरा गई थी। कार को टकराया देख टेंपो चालक भी उसकी ओर देखने लगा। इसी दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे में टेंपो सवार मोनू समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पल्लवपुरम और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मोनू की शादी बिहार में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि हादसे को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सड़क पर लगा जाम सड़क हादसे के बाद टेंपो सवार लोग सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हुए थे। हादसे के बाद सड़क पर जाम के हालात बन गए। राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जाम खुलवाकर राहगीरों को आगे के लिए रवाना किया। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें