फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त करने की सूचना पर बखेड़ा, फिर ऐसे निपटा मामला

Fri, 17 May 2019 11:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शारदा रोड पर मंदिर तोड़े जाने की सूचना पर पहुंचे भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। मामला थाने पहुंच गया, जहां जमीन पर कोई अन्य निर्माण न होने की शर्त पर मामला निपट गया।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर शारदा रोड पर प्राचीन मंदिर तोड़ने की सूचना पर भाजपा नेता तुषार गुप्ता, रितेश वर्मा, पंकज राजपूत सहित काफी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस भी पहुंच गई। भाजपा नेता ने आरोप लगाते हुए बताया कि यह मंदिर करीब 50 साल पुराना है। लोगों की आस्था मंदिर से जुड़ी है। सूचना मिली है कि मंदिर को तोड़कर यहां कांप्लेक्स बनाने की योजना है। इसी बीच वहां पहुंचे शारदा रोड निवासी अभिनव ने बताया कि यह जमीन उन्होंने 55 लाख रुपये में खरीदी है। जिस पर वहां हंगामा होना शुरू हो गया। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गयी। थाने में भी हंगामा चलता रहा। 

तुषार गुप्ता ने बताया कि मंदिर पर गुल्लू पंडित पुजारी रहे हैं। जो काफी वर्षों से यहां पूजा-पाठ करते आए हैं। इस जमीन काफी कीमती है। उसे 55 लाख में खरीदना षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहा है। जमीन पर कोई कांप्लेक्स नहीं बनने दिया जाएगा। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की। काफी देर बाद तय हुआ कि जमीन पर मंदिर के अलावा कोई अन्य निर्माण नहीं होगा। 
विज्ञापन


मंदिर के जीर्णोद्धार की बात कही 
प्राचीन मंदिर को तोड़े जाने की शिकायत मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात कर मामले को शांत करा दिया। अभिनव ने जमीन पर मंदिर के जीर्णोद्धार की बात कही है। नाकि किसी अन्य निर्माण की। - रघुराज सिंह, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें