फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तापमान रहा स्थिर, प्रदूषण से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रदूषण से राहत नहीं मिली। रविवार को भी 249 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया। शनिवार के मुकाबले प्रदूषण का स्तर कम रहा, लेकिन यह भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वहीं, तापमान स्थिर बना रहा।
विज्ञापन

दीपावली से पहले ही एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार के मुकाबले एक्यूआई कम दर्ज किया गया मगर यह स्तर भी दिल व सांस के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए हानिकारक है। बारिश के बाद ही प्रदूषण का स्तर कम होगा, लेकिन अभी बारिश के आसार नहीं हैं। सोमवार को दीपावली पर मेरठ का एक्यूआई 350 पार पहुंचने की संभावना है। प्रदूषण का स्तर मापने के लिए पांच स्थानों की निगरानी की जा रही है। ध्वनि प्रदूषण के भी आंकड़े दर्ज किए जाएंगे।
रविवार को मेरठ में 249, बागपत में 302, गाजियाबाद 330, मुजफ्फरनगर 231 एक्यूआई दर्ज किया गया। गंगानगर में 233, जयभीम नगर में 278, बेगमपुल 240, दिल्ली रोड 251 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मौसम में फिलहाल बदलाव के कोई संकेत नहीं है। दीपावली के बाद तापमान गिरेगा और ठंड का असर बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें