फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: डेढ़ साल के बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, मंजर देख कांपे लोग, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 31 May 2024 05:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में एक डेढ़ साल के बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घटनास्थल पर मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। उधर, परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड स्थित एक गांव में शुक्रवार को ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से लगभग डेढ़ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपी चालक के पिता को हिरासत में ले लिया। वहीं, पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

थाना क्षेत्र के सरधना रोड स्थित नंगलाताशी गांव निवासी शाहरुख पुत्र जुल्फिकार ने शुक्रवार सुबह थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह पिंचर लगाने का काम करता है। शुक्रवार सुबह उसकी लगभग डेढ़ वर्षीय बेटी हुमायरा घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच नाजिम पुत्र इलियास तेज रफ्तार में ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। आरोपी ने उनकी बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बच्ची ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई। वहीं, ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। 

वहीं, शोर शराबे की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। इस दौरान आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पिता इलियास को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ट्रैक्टर को थाने ले आई है।

यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज
विज्ञापन

थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपी का पिता हिरासत में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें