मोदीपुरम। मौसम लगातार बदल रहा है। शहर में रात का तापमान फिर बढ़ गया है और दिन का कम हुआ है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन में दिन का तापमान के 39-40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि इस बार अप्रैल माह में ही गर्मी अन्य दिनों से ज्यादा दिखाई देगी। दिन में जल्द ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। शनिवार को मेरठ का एक्यूआई 115 दर्ज किया गया। हवा के चलने से मेरठ समेत आसपास के एक्यूआई में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा गंगानगर 139, जयभीमनगर 95 पल्लवपुरम 110, बेगमपुल 125, दिल्ली रोड 137 दर्ज किया गया।