फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने टेंपो में मारी टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस ने टेंपो में मारी टक्कर, पांच घायल
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड पर रोडवेज की अनुबंधित बस ने सड़क किनारे सवारियां उतार रहे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने टेंपो और बस को थाने में खड़ा करा लिया।
भूड़बराल निवासी छबील मेट्रो प्लाजा से परतापुर तक टेंपो चलाता है। शुक्रवार दोपहर वह परतापुर से आते समय बहादुर मोटर के पास सवारियां उतार रहा था। तभी पीछे से आई रोडवेज की अनुबंधित बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराया। हादसे में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। वहीं बस छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे चालक को भीड़ ने दबोच लिया। व्यापारियों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में सरस्वती (65) पत्नी खुशीराम निवासी ग्राम किनौनी, थाना रोहटा, बनवारी (82) पुत्र लद्दाराम निवासी पंजाबीपुरा, दिल्ली रोड थाना टीपीनगर, महताब पुत्र इंतजार निवासी ग्राम ललियाना, थाना किठौर और राजन श्रीवास्तव पुत्र एसपी श्रीवास्तव निवासी पल्लवपुरम फेस-2 थाना पल्लवपुरम हैं। वहीं टीपीनगर थाना पुलिस बस चालक नरेश को बस सहित थाने लेे आई। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मानते टेंपो चालक
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे हादसों में टेंपो चालक भी कम दोषी नहीं है। टेंपो चालक कहीं भी कभी भी ब्रेक लगा देते है, इससे पीछे से आ रहा वाहन टकरा जाता है। लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इन चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें