फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डरे बताएं अपनी समस्याएं, आयोग आपके साथ : डॉ. हिमानी

विज्ञापन
सरधना। तहसील कार्यालय में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल। सूचना विभाग
विज्ञापन
- महिला आयोग की सदस्य सरधना तहसील में की जनसुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को तहसील में महिलाओं की जनसुनवाई की। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से जूझ रही महिलाओं से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान ओमवती निवासी अटेरना ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। स्थानीय पुलिस उनकी कोई सहायता नहीं कर रही है। वहीं, सबीहा खान निवासी ऐरा गार्डन ने बताया कि उसका अपने पति से पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में समझौता हुआ था, लेकिन अब पति अपने वादे से मुकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के बाद डॉ. हिमानी अग्रवाल ने एसएसपी को पत्र लिखकर सभी मामलों में निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डॉ. अग्रवाल ने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप अपनी समस्याएं बेझिझक और निडर होकर बताएं। महिला आयोग हर कदम पर आपके साथ खड़ा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचे, यही उनका मुख्य उद्देश्य है। सुनवाई के दौरान एसडीएम उदित नारायण सेंगर, नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार, पूजा रानी वर्मा, शिवम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें