फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नागरिकों को मानसिक तनाव से बचने के उपाय बताए

विज्ञापन
सरधना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों की निशुल्क जांच कर उन्हें दवाइयां और विशेषज्ञ सलाह दी गई। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका चेयरपर्सन शाहवेज अंसारी व सभासद खालिद अंसारी ने किया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर में आए लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां प्रदान की। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा नागर और डॉ. विनिता शर्मा, डॉ. अर्निका एवं डॉ. आशा ने उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव से बचने के लिए पर्याप्त नींद लेना, पौष्टिक आहार अपनाना, प्रतिदिन व्यायाम करना और नशे से दूर रहना आवश्यक है। विशेषज्ञों ने बताया कि रोजाना कुछ समय धूप में बैठना मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। उन्होंने लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर जांच कराते रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें