फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टेलीकॉम कंपनी के बेहतर सर्विस के दावे फेल, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टेलीकॉम कंपनियां बेहतर सर्विस देने का दावा कर मनमाने दाम वसूल रही हैं। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को अच्छी सर्विस नहीं दे पा रही हैं। पिछले कुछ दिन से नेटवर्क में कमी के कारण उपभोक्ताओं को कॉल करने से लेकर इंटरनेट तक में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की ऑनलाइन लेनदेन करने में भी दिक्कत आ रही हैं।
विज्ञापन

शहर में एयरटेल, बीएसएनएल, रिलायंस, जियो सहित विभिन्न टेलीकॉम कंपनियां उपभोक्ताओं को सर्विस मुहैया करा रही हैं। लेकिन अधिकांश कंपनी की सर्विस में पिछले कई दिनों से बाधा आ रही है। इसके चलते कॉल ड्रॉप, कॉल डिस्कनेक्ट या किसी अन्य कॉलर की कॉल से कनेक्ट आदि की समस्या आ रही है। कई बार कॉल करने पर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर की भी समस्या आती है। आलम यह है कि एक बार कॉल करने पर फोन कनेक्ट नहीं होता। टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क में कमी के कारण लेनदेन के दौरान ऑनलाइन भुगतान करने में भी समस्या आ रही है। कई बार लोगों के खाते से पैसे कट जाते हैं और विक्रेता के खाते या वॉलेट में रुपये नहीं पहुंचते। इससे विवाद की स्थिति बन जाती है।

रोड से खेत में पहुंचा रहा गूगल मैप
हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले लोगों को गूगल मैप मामूली जाम होने पर सैन्य क्षेत्र और मकबरा डिग्गी, जैन नगर की संकरी सड़कों का रास्ता दिखा देता है। हापुड़ रोड पर जाने के लिए शहर के अंदर घंटाघर, बुढ़ाना गेट में लोग वाहन लेकर पहुंच जाते हैं। औद्योगिक क्षेत्र में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


बैंक का कामकाज भी हो रहा प्रभावित
नेटवर्क में समस्या के कारण बैंक का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। सर्वर डाउन होने पर बैंकों में ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी प्रभावित हो रही है। - विपुल सिंघल, महामंत्री, मंडप एसोसिएशन।
कॉल ड्रॉप की समस्या बढ़ी
बात करते हुए फोन कट जाता है। एक बार में कॉल नहीं लगती है। कॉल करने पर आवाज रिपीट होती या फिर अंजान की आवाज सुनाई देती है। समस्या दूर करने के लिए दूसरी कंपनी का सिम लिया लेकिन समस्या बरकरार है। - सुमनेश अग्रवाल, उद्यमी।
छावनी क्षेत्र में नहीं आते नेटवर्क
छावनी क्षेत्र में इंटरनेट की स्पीड कम होने के साथ नेटवर्क की भी दिक्कत है। कई बार कॉल करने पर फोन नहीं मिल पाता है। - गौरव, व्यापारी।
पेटीएम, गूगल पे में रिजेक्ट हो रहीं ट्रांजेक्शन
नेटवर्क में समस्या के कारण गूगल पे, पेटीएम की ट्रांजेक्शन रिजेक्ट हो रही हैं। हमारे खाते से पैसा कट जाता है लेकिन दूसरे के खाते में नहीं पहुंचता है। बात करते करते फोन कट जाता है।
विज्ञापन

- निपुन जैन, उद्यमी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें