कंकरखेड़ा के कौशिक इंटर कॉलेज में एसपी ट्रैफिक को सम्मानित करते कॉलेज प्रबंधक।
कंकरखेड़ा। लाला मोहम्मदपुर स्थित कौशिक इंटर कॉलेज में सोमवार को यातायात जागरूकता को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा रहे। स्कूल प्रधानाचार्य सुधीर कौशिक ने मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कार्यशाला में छात्रों को हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। छात्रों को यातायात नियम के बारे में जानकारी दी गई। एसपी ट्रैफिक में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यातायात प्रशिक्षक सुनील कुमार शर्मा ने छात्रों को ट्रैफिक नियम के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान निशिका सोसायटी के अध्यक्ष अमित नागर कौशिक, सुमन शर्मा, लोकेश शर्मा, मंजू अधिकारी, महेश कुमार, हरिश कुमार, अंजू, सुनीता, प्रिया सहदेव, कंचन वर्मा, लवली, रेखा, कंचन कनौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद