फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेली एग्रीकल्चर करेगा अन्नदाता की समस्याओं का निदान, सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टेली एग्रीकल्चर करेगा अन्नदाता की समस्याओं का निदान, सेवा शुरू
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शनिवार को सूबे के कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण एवं समीक्षा की।
कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने बताया कि विश्वविद्यालय किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयासरत है। जिससे फसल उत्पादकता एवं किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके। विश्वविद्यालय द्वारा वैश्विक महामारी के दौरान अन्नदाता के लिए व्हाट्सएप सेवा शुरू की गई है। इसके द्वारा किसानों को अपने घर एवं गांव में रहते हुए विभिन्न फसलों की प्रजातियों तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने, पोषण सुरक्षा, कीटों एवं फसलों में लगने वाली बीमारियों की पहचान और निदान टेली एग्रीकल्चर से की जा सकेगी। इस सुविधा के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न विशेषज्ञों की समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर कृषि मंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय में शोध परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जैविक फसल उत्पादन क्षेत्र का भी शुभारंभ किया। इसके उपरांत गोल्डन जुबली चारा उद्यान का शुभारंभ किया। राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर, कुलपति डॉ. आरके मित्तल तथा प्रबंध परिषद के सदस्य मनोहर कुमार की उपस्थिति में टेली एग्रीकल्चर की सेवा का शुभारंभ किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इसके पश्चात कृषि मंत्री एवं राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर ने विश्वविद्यालय स्थित मछली पालन केंद्र, मुर्गी पालन एवं अनुसंधान केंद्र उद्यान, बासमती धान उत्पादन क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। वहीं, छात्रों द्वारा लगाई विभिन्न फसलों का भी अवलोकन किया। यहां डॉ. एसके सचान, डॉ. अनिल सिरोही, डॉ. बीआर सिंह, डॉ. एनएस राणा, डॉ. शमशेर, डॉ. जयवीर सिंह, रविंद्र कुमार, डॉ. आरएस सेंगर, डॉ. हरिओम कटियार, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. कमल खिलाड़ी, डॉ. डीएन मिश्रा, डॉ. डीवी सिंह, डॉ. डीके सिंह, डॉ. शिशुपाल सिंह, डॉ. दीपक सिसोदिया, मनोज सेंगर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें