फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंडल स्तरीय कुश्ती में तेजस्वी ने जीता स्वर्ण, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

विज्ञापन
सरूरपुर। कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद छात्र तेजस्वी पंवार कोच के साथ। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कृपाराम जनता इंटर कॉलेज सरूरपुर खुर्द की कक्षा आठवीं की छात्रा तेजस्वी पंवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन के आधार पर तेजस्वी का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के जहांगीराबाद में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में तेजस्वी पंवार ने आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए 46 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तेजस्वी की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही अब तेजस्वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 21 से 25 सितंबर तक गोरखपुर में आयोजित होगी। छात्रा की सफलता पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह, खेल अध्यापक रविंद्र पूनिया समेत विद्यालय परिवार ने तेजस्वी को बधाई दी। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तेजस्वी को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें