उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में तहसीलदार की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। डीएम ने तहसीलदार के पॉजिटिव होने पर संपूर्ण समाधान दिवस को स्थगित कर दिया है।
बताया गया कि डीएम शकुंतला गौतम व एसपी अभिषेक सिंह भी समाधान दिवस में पहुंच गए थे। वहीं तहसीलदार सदर प्रसून कश्यप की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डीएम ने उन्हें कोविड अस्पताल भिजवाया है। तहसीलदार के पांच साल के बेटे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं संपर्क में आए सभी लोगों की कोरोना की जांच कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 173 मरीज, दो लोगों की मौत
उधर, ट्रेजरी ऑफिसर डॉक्टर देवानंद राम की कोरोना से मौत हो गई। बताया गया कि वह दिवाली पर छुट्टी लेकर अपने घर गाजियाबाद गए थे। 12 नवंबर की रात को उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/