फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों की समस्याओं के लिए तहसील का घेराव

सार

सरधना में भाकियू अराजनैतिक के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ तहसील परिसर में विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने बिजली, गन्ना मूल्य, आवारा पशु और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे उठाए। अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सरधना। वि​भिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं और किसानों ने तहसील में धरना 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- भाकियू अराजनैतिक ने ट्रैक्टरों संग किया प्रदर्शन, शीघ्र समाधान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का शुक्रवार को किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सरधना तहसील का घेराव किया। युवा जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ तहसील परिसर पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
धरने के दौरान किसानों ने ऊर्जा निगम, तहसील प्रशासन और शासन से जुड़ी कई समस्याओं को जोर-शोर से उठाया। ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर विद्युत लाइनें, स्मार्ट मीटरों की मनमानी, गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी, आवारा पशुओं की समस्या और खसरा-खतौनी में गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर किसानों ने नाराजगी जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों का शोषण रुकने का नाम नहीं ले रहा। तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है, बिना पैसे दिए कोई भी काम नहीं होता। बिजली विभाग द्वारा की जा रही चेकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ संजीव कुमार को विद्युत संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। वहीं नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर बाकी मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। धरने की अध्यक्षता बाबा हरवीर सिंह दबथुआ और संचालन विशेष प्रधान ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ज्ञानेंद्र चौधरी, वीरपाल सिंह, रोहित, सोहित चौधरी, विशाल राणा, बिट्टू, शोभित, भगत सिंह, मोनू अध्यक्ष, मोहित संधू, इशू सिरोही, ज्ञानेंद्र पिलोना, भीष्म, ओमवीर सिंह, कैप्टन अरविंद, आरीश, देवेंद्र पूनिया, विक्की तेवतिया, सचिन डाबका मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें