लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी का आरोप है कि युवक ने तमंचे से डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई। किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 16 वर्ष किशोरी घर पर अकेली थी।
आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक जबरन घर में घुस आया। तमंचे दिखाकर उसके हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने का प्रयास करने पर आरोपी ने पीटा। जाने से पहले उसने छोटे भाई को अगवा करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों के घर लौटने पर किशोरी ने वारदात की जानकारी दी।
परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। किशोरी के परिजनों ने थाने में आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच कराई रही है। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।