फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : सहारनपुर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 May 2021 07:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई हैं, जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चिलकाना थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर जहर खिलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चिलकाना थानाक्षेत्र निवासी एक किशोरी की रविवार देर रात क्षेत्र निवासी दूसरे वर्ग के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर डाली। आरोपी आपस में चाचा-भतीजे हैं। वहीं किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

बताया गया कि पीड़ित परिवार अनुसूचित जाति से है। वहीं, भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव में पहुंचकर तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई हैं, जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष पनप गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें