फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी से छेड़छाड़, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की। गलत नीयत से बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग व परिजनों के आने पर आरोपी गाली देते हुए मौके से भाग गया। घटना के संबंध में फलावदा थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दोपहर के वक्त एक किशोरी दुकान से सामान लेने गई थी। बाइक सवार एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन व ग्रामीणों को आते देख आरोपी बाइक लेकर मौके से भाग गया। घटना के संबंध में बुधवार को किशोरी के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें