फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी से किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, अपहरण का केस दर्ज

Fri, 05 Sep 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के आस मोहम्मद का 16 वर्षीय बेटा कासिफ बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने थाने पर अज्ञात में अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

माधवपुरम निवासी आस मोहम्मद ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी की शादी एक वर्ष पूर्व हापुड़ निवासी युवक से हुई थी। कुछ समय से उनकी बेटी का ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। इसके चलते बेटी घर पर है। बुधवार शाम ससुराल वालों ने फोन अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। परिजनों के अनुसार 16 वर्षीय कासिफ सुबह के समय किसी काम से बाजार गया था,लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि किशोर की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द किशोर को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें