मेरठ। स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र निर्वाचन 2026 तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय बैठक का आयोजन एनएच-58 स्थित एक बेंक्वेट हॉल में किया गया। शनिवार को होने वाली बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, एमएलसी सुभाष यदुवंशी, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, महेश बाली, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष रवीश अग्रवाल ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।