फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ निकला किशोरी के अपहरण और धर्मांतरण का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थानाक्षेत्र के अब्दुल्लापुर में किशोरी का दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा अपहरण कर धर्मांतरण कराने के आरोप गलत निकले। पुलिस ने किशोरी को बरामद करके आरोपी गिरफ्तार कर लिया। जोकि उसी की बिरादरी का युवक है।
विज्ञापन

18 जुलाई को एक किशोरी घर से लापता हो गई थी। किशोरी के परिजनों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर अगवा कर धर्मांतरण तक करने का आरोप लगाया था। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा था। कई बार प्रदर्शन भी हुआ। इसको लेकर तनाव की स्थिति बनी थी। वहां पर पुलिस फोर्स लगाई गई थी। आरोपी पक्ष के लोगों से कई बार पूछताछ हुई, वह खुद को बेगुनाह बताते रहे। जिस लड़के के साथ किशोरी जाना बताई गई, वह गांव में ही मौजूद था, लेकिन पीड़ित परिवार मानने को तैयार नहीं था। वह बार बार कहता रहा कि किशोरी को कहीं पर छुपाकर रखा गया है।
मामला गंभीर होने के चलते भावनपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच लगी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी अभिषेक निवासी बामनौली बागपत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से किशोरी की फोन पर बातचीत शुरू हुई थी। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज है। धर्मांतरण की अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोग किशोरी को लेकर माहौल खराब कराना चाहते थे। किशोरी के बयान के बाद पुलिस अफवाह उड़ाने वालों पर भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें