फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : सरधना में सामूहिक दुष्कर्म की घटना से क्षुब्ध किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

Thu, 01 Apr 2021 11:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के सरधना कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया गया कि चार युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद किशोरी ने घर पहुंचकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो  गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गुरुवार देर रात चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बदहवास हालत में किशोरी अपने घर पहुंची और घटना से क्षुब्ध होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

परिजनों ने तुरंत किशोरी को मेरठ के मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि पुलिस दुष्कर्म की घटना की जानकारी होने से इनकार कर रही है। वहीं अस्पताल के मैनेजर मनोज गोयल का कहना है कि किशोरी को बचाने के लिए चिकित्सकों ने तकरीबन एक घंटे तक मशक्कत की, उसे वेंटिलेटर पर भी ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है। उधर, किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें