परीक्षितगढ़ चार दिन पूर्व फार्म हाउस के बाहर से नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सोमवार को खानपुर मार्ग पर स्थित फार्म हाउस के बाहर खड़ी किशोरी बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया था।
आरोप है कि किशोरी को वह नगर के एक कॉलेज के समीप बाग में लेकर गए और दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर नगर के मोहल्ला पूठी दरवाजा निवासी टिंकू पुत्र दीपक, तरुण पुत्र विनोद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने गुरवार को पीड़िता कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज कराए। वहीं, आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपियों के घरों पर ताले लटके मिले।
थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। अगर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है तो आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।