फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेलते समय किशोर पर डंडे से हमला, जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। मछरी गांव में खेलते समय 14 वर्षीय किशोर के साथ पड़ोसी युवक ने डंडे से हमला कर दिया। हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने उसे दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मछरी निवासी प्रदीप ने दौराला थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उनका 14 वर्षीय बेटा मयंक पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पड़ोसी युवक मंगतू उर्फ हिमांशु ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें