फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बहनोई को अगवाकर बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से विवाद होने के बाद ससुराल वालों ने की वारदात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


जानीखुर्द। थाना क्षेत्र के सिसौला खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की रात पत्नी से हुई कहासुनी के बाद सालों ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहनोई का अपहरण करने और उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए बंधक बने युवक को तलाश कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सिसौला खुर्द निवासी सरफराज का निकाह थाना भावनपुर के औरंगाबाद गांव निवासी साहिल की पुत्री से हुआ था। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर सरफराज का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी ने इसकी जानकारी फोन पर अपने मायके वालों को दी। इसके कुछ देर बाद जब सरफराज अपने साथी आसिफ के साथ काम के सिलसिले में बागपत जा रहा था, तभी जानी गंगनहर के पास कार सवार उसके सालों और उनके एक साथी ने उसे और साथी को जबरन रोक लिया।
विज्ञापन

आरोपी सरफराज को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर औरंगाबाद ले गए और वहां बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना के दौरान सरफराज का साथी आसिफ किसी तरह बचकर गांव पहुंचा और परिजनों को अपहरण की पूरी जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जानी थाना पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी साले शाहनवाज व शाहरुख और उनके साथी कुर्बान निवासीगण औरंगाबाद, के खिलाफ अपहरण और मारपीट का केस दर्ज किया। पुलिस ने घटना में कार्रवाई करते हुए औरंगाबाद में दबिश दी और सरफराज को बंधनमुक्त करा लिया। हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें