फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की मां की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बागपत जनपद के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को सरधना थाने में तहरीर दी। बताया कि वह सरधना क्षेत्र के एक गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर परिवार के साथ रहकर कच्ची ईंटों की पथाई का काम करती है। आरोप है कि रविवार को उसकी 15 वर्षीय पुत्री भट्ठे पर बने आवास पर अकेली थी तभी वहां भट्टे पर काम करने वाला मजदूर सोहिल निवासी बुढ़ाना पहुंचा और उसकी बेटी को अकेली पाकर दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। जब परिजन काम खत्म कर वापस लौटे तो बेटी बेहोशी की हालात में थी। परिजनों के पहुंचने पर पीड़िता ने आप बीती सुनाई। सोमवार को पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मेडिकल परीक्षण के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें