फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी को करनाल से किया तलाश, आरोपी नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। आर्मी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ले जाई गई 17 वर्षीय किशोरी को पल्लवपुरम पुलिस ने हरियाणा के करनाल से सकुशल तलाश लिया है। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से किशोरी का पता लगाया। हालांकि, उसे ले जाने वाला आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आज किशोरी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा के करनाल जिले के गांव बीड भादसौं निवासी जयभगवान ने पल्लवपुरम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि एक व्यक्ति उनकी बेटी को सेना में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अपने साथ ले गया। 10 जून को आरोपी कार से उन्हें और उनकी 17 वर्षीय बेटी को लेकर मेरठ पहुंचा था। देर रात छठीं वाहिनी पीएसी के पास जयभगवान को कार से उतार दिया और कुछ देर में लौटने की बात कहकर बेटी को साथ लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में अभियान शुरू किया। एसपी सिटी विनायक ने बताया कि छह टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को किशोरी की लोकेशन हरियाणा के करनाल में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने हाईवे स्थित एक होटल के पास से किशोरी को सकुशल तलाश लिया। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शनिवार यानी आज किशोरी के बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में आगे की धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। किशोरी से पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें