फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी किशोरी के साथ आरोपी कैफ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी है। आरोपी पीड़िता को 13 दिन तक मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि बुधवार की रात उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी 20 जून को जंगल में पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। इसी बीच आरोपी कैफ ने उसे खेत में खींचकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो भी अपने मोबाइल में खींच लिए थे। पीड़िता ने विराेध किया तो आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर फोटो वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी दी।
बताया कि आरोपी पीड़िता को पिछले 13 दिनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। बृहस्पतिवार को जब परिजनों ने दबाव देकर उससे पूछा तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। थाने पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें