फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दी तहरीर में गांव के एक युवक पर रात में उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी बीमार पत्नी का उपचार कराने नजीबाबाद गया था। वहां पत्नी को अस्पताल मेंं भर्ती करना पड़ा। गांव में घर पर उसकी 16 वर्षीया पुत्री अपने दादा-दादी के साथ थी। आरोप है कि रात में गांव का एक युवक उनके घर में घुस आया और उसने नाबालिग पुत्री को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी के शोर मचाने पर वहां पहुंचे उसके वृद्ध दादा-दादी ने युवक को पकड़ लिया लेकिन युवक उनके साथ धक्का-मुक्की कर वहां से भाग निकला। घटना तीन दिन पूर्व की बताई गई है। बताया कि छीनाझपटी में आरोपी युवक का मोबाइल फोन व चप्पल मौके पर ही छूट गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी युवक विष्णु को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें