परिजनों पर लगाया कि परेशान करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। कस्बे से कई दिन पहले लापता किशोरी शनिवार को मुजफ्फरनगर में मिल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस किशोरी को थाने ले आई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
कस्बे के मोहल्ला बंजारान निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की भांजी गायब होने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने किशोरी को मुजफ्फरनगर से तलाश लिया। थाना प्रभारी पूनम जादोन के मुताबिक, किशोरी ने परिजनों पर ही परेशान करने का आरोप लगाया है। किशोरी ने पुलिस को बताया वह परेशान होकर घर से चली गई थी। जानकारी होने पर पुलिस शुक्रवार को देर शाम मुजफ्फरनगर पहुंची और किशोरी को अपने साथ ले आई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा।
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि किशोरी को तलाश लिया है। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया किशोरी ने खुद ही जाने की बात कही है।
-