फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी का अपहरण, पांच महीने से दे रहा था धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो लाख रुपये नगदी व आभूषण भी गायब, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी के घर से दो लाख रुपये नगदी और सोने-चांदी के आभूषण भी गायब हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वसीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
किशोरी के भाई ने सोमवार को लिसाड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया कि जैद गार्डन निवासी आरोपी वसीम पिछले पांच महीनों से अपहरण की धमकी दे रहा था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। पीड़ित के अनुसार, उसकी 15 वर्षीय बहन फरीन 18 मई 2026 को अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने देर शाम तक फरीन की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजन आरोपी वसीम के घर पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि वसीम भी अपने घर से गायब है। परिवार का आरोप है कि वसीम ही फरीन को अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी वसीम के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया। हालांकि, उसका नंबर बंद आ रहा था। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल ने बताया कि दोनों की तलाश के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही दोनों को तलाश लेने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें